20 Apr 2024, 09:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईओए प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो दौरा स्थगित किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2020 5:03PM | Updated Date: Mar 15 2020 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर रविवार को अपना टोक्यो दौरा स्थगित करने का फैसला किया। आईओए का प्रतिनिधिमंडल कुछ सरकारी अधिकारियों के साथ इस वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की तैयारियों का जायजा लेने 25 मार्च को टोक्यो जाने वाला था लेकिन दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस को देखते हुए प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरे को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। 

दौरे के स्थगित होने की पुष्टि करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा,‘‘आईओए का सरकारी अधिकारियों के साथ ओलंपिक के मद्देनजर भारत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 25 मार्च को प्रस्तावित टोक्यो दौरा फिलहाल स्थगित किया गया है।’’ गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त तक किया जाना है लेकिन वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस का खेल जगत पर गहरा प्रभाव पड़ा है और इसके कारण विभिन्न खेलों के कई टूर्नामेंटों को स्थगित किया गया है जिसके बाद ओलंपिक के आयोजन को लेकर संशय पैदा हो गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »