25 Apr 2024, 14:32:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने फेड-कप प्लेऑफ में पहुंच कर रचा इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2020 12:32AM | Updated Date: Mar 9 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा की अगुवाई में भारत ने फेड कप एशिया/ ओसनिया जोन ग्रुप एक मुकाबले के प्लेऑफ में पहली बार पहुंच कर नया इतिहास रच दिया। भारत को अपने पहले मुकाबले में चीन से 0-3 से पराजय का सामना करना पड़ा था लेकिन भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए उज्बेकिस्तान को 3-0 से, कोरिया को 2-1 से, चीनी ताइपे को 2-1 से और रविवार को इंडोनेशिया को 2-1 से हराकर पहली बार प्लेऑफ में जगह बना कर इतिहास रच दिया। 
 
433वीं रैंकिंग की रूतुजा भौसले को आखिरी दिन अपने मुकाबले में इंडोनेशिया की 16 वर्षीय खिलाड़ी प्रिस्का नुगरोहो से 3-6, 6-0, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा जबकि अंकिता रैना ने अपने मुकाबले में अलदिला सूतजियादी को लगातार दो सेटों में 6-3,6-3 से हराया। भारत ने अपने आखिरी युगल मुकाबले में सबसे अनुभवी खिलाड़ी सानिया मिर्जा और अंकिता रैना को कोर्ट में उतारा जिन्होंने भारत को पहली बार फेड कप प्लेऑफ में पंहुचा दिया। 
 
भारत पांच मुकाबलों में लगातार चौथी जीत के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। चीन अपने पांचो मुकाबले जीतकर तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। कोरिया अपने पांच में से दो मुकाबलों जीत कर तीसरे तथा इंडोनेशिया पांच में से दो मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर रहा। इस राउंड रोबिन टूर्नामेंट की दो शीर्ष टीमें भारत और चीन प्लेऑफ में भिड़ेंगी जो 17-18 अप्रैल को खेला जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »