29 Mar 2024, 07:33:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग में बीएसएफ एवं ओडिशा अव्वल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 12:11AM | Updated Date: Feb 16 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डेहरी आन सोन। 20वीं अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता में अर्ध सैनिक बलों में जहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) वहीं राज्य पुलिस में ओडिशा ओवरऑल चैंपियन बना। बिहार के रोहतास जिले में आज संपन्न हुई छह दिवसीय प्रतियोगिता में बीएसएफ ने 1808 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बना जबकि असम राइफल 1784 अंक प्राप्त कर कुछ अंकों के फासले से उप विजेता बना। राज्य पुलिस में ओडिशा ने 1699 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, राजस्थान पुलिस की टीम ने 1677 अंक प्राप्त कर उप विजेता के शील्ड पर कब्जा जमाया। डीजी (महानिदेशक) सह पुलिस भवन निर्माण निगम के प्रबंधक निदेशक सुनील कुमार ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए सभी खिलाड़यिों को बधाई दी और कहा कि बिहार बुद्ध और अशोक की धरती है।
 
इसी धरती से महात्मा गांधी ने देश की आजादी के संग्राम की शुरुआत की। सभी खिलाड़ी यहां से मोहब्बत का पैगाम लेकर जायें। कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता की विधि व्यवस्था संधारण, संगठित अपराधी गिरोह से मुकाबला, आतंकी एवं उग्रवाद में भी इसकी उपयोगिता है। उन्होंने खिलाड़यिों की कुछ उपलब्धियों की चर्चा करते कहा कि पिछले साल चीन में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स प्रतियोगिता में 130 सदस्य भारतीय पुलिस की टीम ने आठ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 139 स्वर्ण, 81 रजक 66 कास्य पदकों सहित कुल 286 पदक अपने नाम किया था।  इस मौके पर उन्होंने प्रतियोगिता के ओवरऑल चैंपियन को शील्ड प्रदान किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »