19 Apr 2024, 08:03:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमित और गायत्री संभालेंगे दिल्ली की कबड्डी टीमों की कप्तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 11:00PM | Updated Date: Feb 13 2020 11:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक में आयोजित 46वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में दिल्ली के बालक वर्ग टीम की कप्तानी अमित और बालिका वर्ग टीम की कप्तानी गायत्री संभालेंगी। दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष निरंजन सिंह ने गुरूवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग में जितेन्द्र नागर कोच और कृष्ण कुमार डागर मैनेजर बनाये गए हैं जबकि बालिका वर्ग में राजकुमारी को कोच और आलोक मानव को मैनेजर बनाया गया है।

प्रतियोगिता 16 फरवरी तक चलेगी। दोनों टीमें इस प्रकार हैं- बालक वर्ग: अमित (कप्तान), ललित, अमनदीप, विश्वास, आकाश, निशांत सिंह, अनिल त्यागी, चंद्रवीर सिंह, आलोक कुमार, पियूष कुमार, सुमित और विशेष कुमार। बालिका वर्ग: गायत्री (कप्तान), पूनम, सोनिया, पुनिता, तनु, अंजलि, नेहा, भाभु तिवारी, साक्षी, निकिता, आयशा सिंह और थानेश्वरी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »