24 Apr 2024, 18:37:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मध्यप्रदेश को खेलों में बनाएंगे नंबर वन राज्य : पटवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 12:28AM | Updated Date: Feb 11 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। खेल और युवा कल्याण एवं उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है तथा प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में नंबर वन राज्य बनाने के मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्वप्न को साकार किया जाएगा। यह विचार पटवारी ने सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में आयोजित भूमिपूजन समारोह में व्यक्त किए। भूमिपूजन कार्यक्रम में हॉकी खिलाड़ियों के लिए 19 करोड़ 96 लाख की लागत से निर्मित होने वाले दो सिंथेटिक टर्फ तथा शूटिंग खिलाड़ियों के लिए 5 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से बनने वाले दो ट्रैप एवं स्कीट रैंज की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि हॉकी की नर्सरी के रूप में भोपाल ने अलग पहचान बनाई है।
 
भोपाल ने देश को कई ओलम्पियन खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ियों को परिश्रम कर प्रतिभा निखारने और खेलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों से खिलाड़ियों को सम्मान मिलता है। पटवारी ने प्रदेश में संचालित 24 हॉकी फीडर सेंटर और महिला एवं पुरूष हॉकी अकादमी का उल्लेख करते हुए कहा कि हॉकी के क्षेत्र में प्रदेश में जितने संसाधन हैं उतने अन्य प्रदेशों में नहीं हैं। भोपाल देश का पहला ऐसा शहर होगा जहां छह सिंथेटिक टर्फ खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होंगे। इसके चलते मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय टूर्नामेंट की मेजबानी का भी अवसर मिलेगा, साथ ही साथ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इंदौर में विलाबली तालाब को वाटर स्पोर्ट्स के लिए तैयार किया जा रहा है, जहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »