29 Mar 2024, 10:15:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्पोर्ट्स गेमिंग का नाम अब फैंटेसी स्पोर्ट्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2020 12:19AM | Updated Date: Feb 5 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। द इंडियन फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स गेमिंग (आईएफएसजी) ने अपना नाम बदलकर फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट्स (एफआईएफएस) करने की घोषणा की है। एफआईएफएस ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। आईएफएसजी (अब एफआईएफएस) की स्थापना 2017 में की गयी थी जिसका उद्देश्य ऑन लाइन स्पोर्ट्स पर आधारित गेम्स ऑफ स्किल के साथ मिलकर स्पोर्ट्स गेमिंग इंडस्ट्री को मान्यता दिलाना था। एफआईएफएस फैंटेसी स्पोर्ट्स उद्योग के विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा क्योंकि पिछले दो वर्षों में इस उद्योग में काफी वृद्धि देखी गयी थी। 2017 में यह संख्या 50 लाख यूजर्स और 25 ऑपरेटर थी जो अब बढ़कर आठ करोड़ से अधिक यूजर्स और 140 से अधिक ऑपरेटर पहुंच गयी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »