29 Mar 2024, 13:50:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुरुष मैराथन में 21वें स्थान पर रहे गोपी थोनाकल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 4:50PM | Updated Date: Oct 6 2019 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। एशियाई चैंपियन भारत के गोपी थोनाकल विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष मैराथन स्पर्धा में 21वें स्थान पर रहे। 31 वर्षीय गोपी ने दो घंटे 15 मिनट 57 सेकंड का समय लेकर रेस पूरी करने वाले 55 एथलीटों में 21वां स्थान हासिल किया। रेस में 73 एथलीट उतरे थे जिनमें से 18 एथलीट अपनी रेस पूरी नहीं कर पाए।
 
गोपी ने 2017 में चीन में दो घंटे 15 मिनट 48 सेकंड का समय लेकर एशियाई मैराथन खिताब जीता था। उनका व्यक्तिगत और सत्र का सर्वश्रेष्ठ समय दो घंटे 13 मिनट 39 सेकंड है। वह 2016 के रियो ओलम्पिक में 25वें और 2017 की विश्व चैंपियनशिप में 28वें स्थान पर रहे थे। वह इस चैंपियनशिप में दो घंटे 11 मिनट 30 सेकंड का ओलम्पिक क्वालीफाइंग मार्क नहीं हासिल कर सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »