28 Mar 2024, 13:57:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अर्जुन मुंडा बने तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष, वीरेंद्र सचदेवा महासचिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 6:32PM | Updated Date: Jun 9 2019 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा को रविवार यहां भारतीय तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया जबकि वीरेंद्र सचदेवा को महासचिव चुना गया। राजधानी के एक होटल में आयोजित संघ की वार्षिक आम बैठक में निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति कैलाश गंभीर की निगरानी में चुनाव का आयोजन हुआ जिसमें भारतीय ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक भी मौजूद थे। चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, एक महासचिव, सात संयुक्त सचिव और एक कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत नये पदाधिकारियों की घोषणा की।

मुंडा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया क्योंकि उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन ही नहीं भरा था। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील शर्मा, महासचिव पद पर वीरेंद्र सचदेवा और कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद एस चंदूरकर को चुना गया। आठ उपाध्यक्षों में कैप्टन अभिमन्यु, रूपक देवरॉय, राजेंद्र सिंह तोमर, रूपेश कार, बी के विद्यार्थी, पाइया बानिलिया वार नोंगरी, जोरिस पोलोस उमाचेरिल तथा केके जदम शामिल हैं। सात संयुक्त सचिवों में मनोज कुमार, केबी गुरूंग, चेतन केवलेकर, शिहान हुसैनी, कोमजुंम रिबा, रघुनाथ राणा और आशीष तोमर शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »