19 Apr 2024, 05:26:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कौन हैं मनोज मोदी? मुकेश अंबानी ने गिफ्ट किया 1500 करोड़ रुपये का 22 मंजिला आलीशान घर, इटली से आया फर्नीचर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2023 5:58PM | Updated Date: Apr 26 2023 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेट वर्थ 85 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। अंबानी ना केवल भारत के सबसे अमीर इंसान हैं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े रईसों की लिस्ट में भी उनका शामिल है। खबर है कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद सहयोगी मनोज मोदी (Manoj Modi) को 1500 करोड़ रुपये की कीमत वाला 22 मंजिला घर खरीदा है।

मनोज हरिवंजन मोदी की उम्र 55 वर्ष है और वह एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे पुराने और भरोसेमंद कर्मचारियों में से एक हैं। उन्हें अंबानी का दाहिना हाथ कहा जाता है। मोदी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) में डायरेक्टर भी हैं। इसके अलावा वह मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के दोस्त भी हैं। मुकेश अंबानी और मनोज मोदी उस समय से दोस्त हैं जब वो मुंबई यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहे थे।

मनोज मोदी ने 80 के दशक की शुरुआत में रिलायंस ज्वॉइन किया था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने रिलायंस के लिए कई करोड़ों डॉलर की डील हासिल की हैं। इनमें फेसबुक के साथ 2020 में हुई 43,000 करोड़ रुपये की जियो की डील भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज मोदी को मुकेश अंबानी ने जो घर गिफ्ट किया है, उसका नाम ‘वृन्दावन’ (Vrindavan) है। यह 22 मंजिला इमारत मुंबई के नेपियन सी रोड (Nepean Sea Road) पर है। बता दें कि इस इलाके में कई और नामी अरबपति लोग रहते हैं। मोदी को गिफ्ट मिले घर के हर मंजिल का एरिया करीब 8,000 स्क्वायर फीट में फैला है। जबकि बिल्डिंग का कुल एरिया 1.7 लाख स्क्वायर फीट है।

इस घर की पहली 7 मंजिल को कार पार्किंग के लिए रिजर्व रखा गया है। खबरों के मुताबिक, इस घर के लिए इटली से फर्नीचर मंगाया गया है। Magicbricks की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घर की कीमत करीब 1500 करोड़ रुपये है। नेपियन सी रोड की बात करें तो यह मुंबई का महंगा और काफी हरा-भरा इलाका है। यह एरिया तीन तरफ से समुद्र से घिरा है और मोदी का घर तीन तरफ से सी फेसिंग है। यह इलाका अपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए जाना जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »