20 Apr 2024, 14:46:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सवा लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी देगी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, जानें कब तक होंगी ये भर्तियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2023 7:55PM | Updated Date: Jan 10 2023 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कंपनी की बोर्ड मीटिंग में ये फैसला लिया गया है कि 8 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और 67 रुपये प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने एक बड़ा एलान किया है कि वो आने वाले वित्त वर्ष यानी साल 2023-24 में सवा लाख लोगों से ज्यादा को नौकरी देगी। ये आईटी सेक्टर में भर्ती को लेकर बहुत बड़ा एलान है और इसका कंपनी को फायदा मिलने का निश्चित अनुमान है। सॉफ्टवेयर कंपनी के कर्मचारियों की संख्या अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2,197 घटकर 6.13 लाख हो गई है।
 
दिसंबर 2022 की तिमाही में कुल एंप्लाइज की संख्या में गिरावट आने के बावजूद टीसीएस ने कहा है कि वह वित्त वर्ष 2023-24 में 1.25 लाख से अधिक लोगों को नौकरी देगी। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी ने 1.03 लाख नए लोगों को नौकरी दी और अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में 2,197 लोगों के कम हो जाने के बावजूद वित्त वर्ष 2023 में अभी तक शुद्ध रूप से TCS लगभग 55,000 लोगों को भर्ती कर चुकी है। कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश गोपीनाथन ने कल कहा, "अगर आप भर्तियों के हमारे कुल रुझान को देखेंगे तो हम लगभग समान स्तर पर भर्तियां कर रहे हैं। हमें अगले वित्त वर्ष में 1,25,000 से 1,50,000 तक लोग भर्ती करने चाहिए।" कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (Chief HR) मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में अभी तक 42,000 नए लोगों की भर्ती की जा चुकी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »