20 Apr 2024, 12:05:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए क्या है इनके रेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2023 9:25PM | Updated Date: Jan 7 2023 9:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सोने-चांदी की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी के साथ सोना 55,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी आज (शनिवार) इजाफा दर्ज किया गया। इसके बाद चांदी की कीमत एक बार फिर से 71,000 के पार निकल गए। 7 जनवरी शनिवार को सोने (22 कैरेट) के दाम में 400 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी हुई। तो वहीं 24 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड 430 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए। वहीं चांदी के दाम में 800 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ। शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ोतरी के बाद सोने (22 कैरेट) की कीमत 51,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गईं। तो वहीं 24 कैरेट वाला गोल्ड यहां 56,110 रुपये प्रति दस ग्राम में मिल रहा है। मुंबई में सोने (22 कैरेट) के दाम 51,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तो वहीं 24 कैरेट वाला सोना 55,960 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में सोने (22 कैरेट) की कीमत 51,300 रुपये प्रति दस ग्राम हैं तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 55,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। चेन्नई में 22 कैरेट वाला गोल्ड 52,210 रुपये तो 24 कैरेट वाला सोना 56,960 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
 
अन्य महानगरों में ये है सोने की कीमत
 
22 कैरेट/ग्राम 24 कैरेट/ग्राम
 
गाजियाबाद- 51,450 56,110
 
नोएडा- 51,450 56,110
 
गुरुग्राम- 51,450 56,110
 
लखनऊ- 51,450 56,110
 
जयपुर- 51,450 56,110
 
पटना- 51,350 56,010
 
अहमदाबाद- 51,350 56,010
 
हैदराबाद- 51,300 55,960
 
बैंगलूरू- 51,350 56,010
 
राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में में चांदी की कीमत 800 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के बाद ये 71,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई में बढ़ोतरी के बाद चांदी का भाव 74,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, पटना और जयपुर में भी चांदी की कीमत 71,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »