25 Apr 2024, 15:37:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिसंबर में निर्यात 37% बढ़ा, तीसरी तिमाही में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2022 6:45PM | Updated Date: Jan 3 2022 6:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। साल 2021 के दिसंबर माह में निर्यात 37 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 37.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस वित्त वर्ष में अब तक मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट्स ने 300 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया है। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में निर्यात 103 अरब डॉलर के साथ अब तक की रिकॉर्ड संख्या पर रहा है। निर्यात अपने लक्ष्य की ओर है और इस वित्त वर्ष में निर्यात 400 अरब डॉलर के अपने लक्ष्य को पार कर सकता है।
 
सोमवार को जारी डेटा में दिखा है कि यह अब तक का सबसे ज्यादा मासिक आंकड़ा रहा है। अप्रैल से दिसंबर 2021 के दौरान आउटबाउंड शिपमेंट ने 300 अरब डॉलर को पार कर लिया है। ये आंकड़ा 2020-21 के निर्यात से ज्यादा रहा है। यह डेटा वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किया है.एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का सामानों का निर्यात इस वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा। साल 2021-22 में भारत माल और सामान के लिये 400 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल कर सकता है। 2021 को लेकर वित्त मंत्रालय की हाल ही में जारी की गई एक रिलीज में ये उम्मीद जताई गई थी। वित्त मंत्रालय ने लिखा था कि भारत निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में है और इसका दो तिहाई हिस्सा नवंबर तक हासिल किया जा चुका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »