29 Mar 2024, 21:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Gold Price: धनतेरस-दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोने, जानें- 10 ग्राम सोने के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2021 4:27PM | Updated Date: Oct 27 2021 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। त्‍योंहार के मौके पर अगर आप सोना या फिर सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अनुमान से उलट आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोने के दाम लगातार पिछले दो सप्‍ताह से बढ़ रहे हैं। माना जा रहा है ऐसा त्‍योहारी सीजन के कारण हो रहा है। दिवाली और धनतेरस करीब है, और इस मौके पर अधिकतर सोने-चांदी खरीदा जाता है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के मुताबिक आज सोना 354 रुपये की गिरावट से साथ 47817 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। वहींर मंगलवार को सोना 48171 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं आज चांदी 911 रुपये की गिरावट के साथ 64542 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुला है। मंगलवार को सोना 65453 प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना गिरावट के साथ तो चांदी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सोना 43 रुपये की गिरावट के साथ 47770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि चांदी 10 रुपये की गिरावट के साथ 64999 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
 
इस तरह आज भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 47817 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 47626 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 43800 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 35863 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 27973 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि इसके बाद भी सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 8383 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 14981 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए किस रेट पर हो रहा है गोल्ड का कारोबार अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 3।06 डॉलर की गिरावट के साथ 1,790।40 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0।07 डॉलर की गिरावट के साथ 24।07 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www।ibja।co पर देख सकते हैं। अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »