25 Apr 2024, 03:36:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 2.04 अरब डॉलर बढ़कर 639.51 अरब डॉलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2021 2:11PM | Updated Date: Oct 17 2021 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले चार सप्ताह की गिरावट से उबरते हुए 08 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 2.04 अरब डॉलर बढ़कर 639.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.2 अरब डॉलर घटकर 637.5 अरब डॉलर रहा था।
        
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 08 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.6 अरब डॉलर बढ़कर 577 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 46.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
       
वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.27 अरब डॉलर रहा। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर कम होकर 5.23 अरब डॉलर रह गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »