19 Apr 2024, 03:36:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 1.2 अरब डॉलर घटकर 637.5 अरब डॉलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2021 12:53PM | Updated Date: Oct 10 2021 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 01 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.2 अरब डॉलर घटकर लगातार चौथे सप्ताह गिरते हुए 637.5 अरब डॉलर रह गया जबकि 99.7 करोड़ डॉलर कम होकर 638.64 अरब डॉलर रहा था।
       
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 01 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.3 अरब डॉलर कम होकर 575.5 अरब डॉलर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 12.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 37.56 अरब डॉलर पर रहा।
       
वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 13.8 करोड़ डॉलर घटकर 19.24 अरब डॉलर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 12.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.23 अरब डॉलर हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »