18 Apr 2024, 11:15:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

GST Collection ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, 1.17 लाख करोड़ रुपये के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2021 12:46PM | Updated Date: Oct 1 2021 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। GST कलेक्शन ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सितंबर 2021 के महीने में जीएसटी कलेक्शन 1।17 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। पिछले साल से जीएसटी कलेक्शन 23 फीसदी ज्यादा दर्ज किया गया है। आंकड़ों के सितंबर 2021 के महीने में कुल जीएसटी राजस्व 1,17,010 करोड़ रुपये है, जिसमें से सीजीएसटी 20,578 करोड़ रुपये है। इन आंकड़ों में एसजीएसटी 26,767 करोड़, आईजीएसटी 60,911 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 29,555 करोड़ रुपये समेत) और उपकर (Cess) 8,754 करोड़ (माल के आयात पर एकत्रित 623 करोड़ सहित) शामिल है।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में IGST से 28,812 करोड़ CGST और 24,140 करोड़ SGST का निपटान किया है। सितंबर 2021 के महीने में नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 49,390 करोड़ और एसजीएसटी के लिए 50,907 करोड़ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »