26 Apr 2024, 04:36:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गौतम अडानी ने हर दिन की 1002 करोड़ रुपए की कमाई, इस अरबपति को भी पछाड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2021 4:06PM | Updated Date: Sep 30 2021 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भले ही मुकेश अंबानी देश के सबसे रईस अरबपति हों लेकिन एक दिन की कमाई के मामले में वह गौतम अडानी से काफी पीछे हैं। गौतम अडानी ने एक दिन में 1002 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, मुकेश अंबानी सिर्फ 163 करोड़ रुपए ही कमा सके हैं। IIFL Wealth Hurun India रिच लिस्ट 2021 की ताजा रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल देश के सबसे अमीर अरबपति बने हुए हैं। मुकेश अंबानी की कुल दौलत 7 लाख 18 हजार करोड़ की है। वहीं, गौतम अडानी एंड फैमिली 5 लाख 6 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है। पिछले साल अडानी एंड फैमिली चौथे स्थान पर थी। 1 लाख करोड़ की कंपनियां: हुरुन इंडिया के एमडी और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा, "गौतम अडानी एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने एक नहीं, बल्कि पांच 1 लाख करोड़ रुपए की कंपनियां बनाई हैं।" आपको बता दें कि अडानी पावर एक ऐसी कंपनी है, जो अब भी 1 लाख करोड़ के मार्केट कैपिटल को टच नहीं कर सकी है।
 
शिव नादर तीसरे स्थान पर: मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बाद एचसीएल के शिव नादर ने तीसरी रैंक बरकरार रखी है। नादर की संपत्ति में 67 फीसदी की वृद्धि हुई और उनका नेटवर्थ 2,36,600 करोड़ रुपये के स्तर को छु लिया। इसके अलावा 2.20 लाख करोड़ के साथ एसपी हिंदुजा चौथे स्थान पर और लक्ष्मी निवास मित्तल 1.75 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं। महिलाओं की संख्या में इजाफा: रिपोर्ट के मुताबिक अरबपतियों की सूची में महिलाओं की संख्या इस साल 47 है, जो दस साल पहले सिर्फ पांच थी। दस साल पहले सबसे कम उम्र का अरबपति 37 साल का था, जो आज 23 साल का है। ये स्टार्टअप क्रांति के प्रभाव को दर्शाता है। यही नहीं, पिछले एक दशक में अमीरों की सूची में शामिल भारतीय शहरों की संख्या 10 से बढ़कर 76 हो गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »