17 Apr 2024, 04:20:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Twitter ने शुरू किया Bitcoin के लेनदेन से जुड़ा नया फीचर, इस तरह करेगा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2021 4:22PM | Updated Date: Sep 25 2021 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टि्वटर ने गुरुवार को एक नया फीचर शुरू किया है जो क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन के लेनदेन से जुड़ा है। तकनीकी भाषा में इसे बिटकॉइन टिपिंग फीचर कहा जा रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर टि्वटर पर क्रिप्टोकरंसी के टिप भेज या प्राप्त कर सकते हैं। बिटकॉइन नॉन फंजीबल टोकन यानि एएफटी की प्रमाणिकता के बारे में भी बताएगा जिसे कोई भी यूजर खरीद सकता है। अगर किसी यूजर के प्लेटफॉर्म पर कोई एनएफटी दिखता है तो टि्वटर उसे प्रामाणित कर यूजर को जानकारी दे देगा। इस आधार पर यूजर उस एनएफटी को खरीदने पर फैसला कर सकते हैं।
 
बिटकॉइन का टिपिंग फीचर इस साल के शुरू में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह कुछ गिने-चुने यूजर्स के लिए ही लागू किया गया था। अब यह फीजर सभी यूजर्स के लिए लाया जा रहा है। शुरू में यह iOS के लिए उपलब्ध होगा और बाद में एंड्रायड फोन पर मिलेगा। टि्वटर पर अभी पेपाल (paypal) और वेनमो (venmo) जैसे पेमेंट ऑप्शन सहित सात तरह के विकल्प मिलते हैं। बिटकॉइन के पेमेंट के लिए टि्वटर एक खास तकनीक अपनाने जा रहा है। इस ऐप्लिकेशन का नाम स्ट्राइक होगा। इस एप्लिकेशन को बिटकॉइन के लाइटनिंग नेटवर्क पर बनाया जाएगा और इस ऐप के जरिये यूजर्स फटाफट बिटकॉइन दे सकेंगे या ले सकेंगे। टि्वटर पर यह सर्विस बिल्कुल मुफ्त होगी।
 
टिप जार नाम का फीचर इस साल मई में लॉन्च किया गया था। टि्वटर पर कंटेंट बनाने वाले लोगों की कमाई बढ़ाने के मकसद से इसे बनाया गया था। टि्वटर का कहना है कि टिप जार के जरिए लोग आसानी से कोई कंटेंट ले सकेंगे और इससे उन्हें बिटकॉइन के लेनदेन में सुविधा मिलेगी। टिप जार फीचर के जरिए किसी थर्ड पार्टी को भुगतान किया जा सकता है। इसके लिए अपने प्रोफाइल पर 'टिप्स' (Tips) को टर्न ऑन करना होगा। अगर कोई व्यक्ति आपके टि्वटर खाते में बिटकॉइन भेजना चाहता है तो उसे टिप्स आइकॉन पर क्लिक करना होगा। यह लेनदेन किसी थर्ड पार्टी पेमेंट सर्विस द्वारा होगा। आईफोन यूजर्स को टि्वटर प्रोफाइल पेज पर मनी (money) आइकॉन दिखेगा। यह आइकॉन केवल उनके प्रोफाइल पर दिखेगा जिन्होंने टिप्स को टर्न ऑन किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »