29 Mar 2024, 19:12:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

13 वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2021 11:29AM | Updated Date: Sep 18 2021 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक सप्ताह में तेल कीमतों में उबाल आने बीच शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 13वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया।
गत पांच सितंबर को इन दाेनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी थी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
अमेरिका में कच्चे तेल की खपत बढ़़ने के मद्देनजर एक सप्ताह में तेल की कीमतों में तीन फीसदी से अधिक की तेजी रही है। साप्ताहांंत पर कल ब्रेंट क्रूड बढ़कर 75.34 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 71.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)
दिल्ली————— 101.34—————— 88.77
मुंबई-—————107.26—————— 96.19
चेन्नई—————-98.96 -—————--93.26
कोलकाता————101.62—————-—91.71
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »