28 Mar 2024, 23:37:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल और डीजल की कीमतें तीसरे दिन स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2021 10:53AM | Updated Date: Sep 8 2021 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ।
रविवार को इन दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी। दिल्ली में आज इंडियन आॅयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
अमेरिकी बाजार में मंगलवार को ब्रेंट क्रूड  0.53 डॉलर प्रति बैरल घट कर 71.69 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम  94 सेंट की कम होकर 68.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे: 
शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर) 
दिल्ली————— 101.34—————— 88.77
मुंबई-————— 107.26—————— 96.19
चेन्नई—————-98.96 -—————-- 93.26
कोलकाता———  101.62—————-—91.71
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »