28 Mar 2024, 21:38:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ने से जुलाई में वस्तु निर्यात 49.85 प्रतिशत बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2021 5:00PM | Updated Date: Aug 13 2021 9:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मांग आने से मौजूदा वर्ष के जुलाई में भारतीय वस्तु निर्यात 49.85 प्रतिशत बढ़कर 35.45 अरब डालर हो गया है जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 23.64 अरब डालर रहा था। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि जुलाई 2021 में आयात 62.99 प्रतिशत बढ़कर 46.40 अरब डालर रहा है । जुलाई 2020 में कुल आयात 28.47 अरब डालर रहा था। 
 
आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में जुलाई तक कुल निर्यात 74.52 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 130.82 अरब डालर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 74.96 अरब डालर था। इसी अवधि में कुल आयात 88.91 अरब डालर से बढ़कर 94.08 प्रतिशत बढ़कर 172.55 अरब डालर हो गया है। आंकड़ों में कहा गया है कि जुलाई 2021 में वस्तु और सेवा का निर्यात 36.19 प्रतिशत 54.95 अरब डालर हो गया है। इस अवधि में कुल आयात 50.15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 57.29 अरब डालर हो गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »