29 Mar 2024, 12:19:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल की कीमतें 23 वें दिन भी स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2021 11:08AM | Updated Date: Aug 9 2021 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शुरुआत में ही तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद सोमवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 23 वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 24 वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। तेल विपणन  कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे  शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे।
 
अमेरिका में पिछले सप्ताह बाजार बंद होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.81 डॉलर चढ़ कर 68.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। इसी तरह ब्रेंट क्रूड भी 0.59 डॉलर घट कर 70.70 डॉलर पर बंद हुआ था। इस सप्ताह के पहले दिन भी डब्ल्यूटीआई क्रूड में 1.82 फीसदी और ब्रेंट क्रूड में भी 1.77 फीसदी गिरावट के संकेत हैं। शुरूआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड जहां 69.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार हो रहा था वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 67.04 डॉलर प्रति बैरल पर था। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »