20 Apr 2024, 00:28:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोने में 1399 रुपये की और चाँदी में 3083 रुपये की साप्ताहिक गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2021 4:09PM | Updated Date: Aug 8 2021 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीते सप्ताह कीमती धातुओं में हुयी बिकवाली का असर घरेलू बाजार में भी दिखा जहां सोने में 1399 रुपये की और चाँदी में 3083 रुपये की साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 57.74 डॉलर प्रति औंस की साप्ताहिक गिरावट लेकर 1766.16 डॉलर प्रति औंस पर रहा वहीं अमेरिकी सोना वायदा भी 60.30 डॉलर प्रति औंस की गिरावट लेकर 1763.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी हाजिर 1.25 प्रतिशत फिसलकर 24.25 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
 
अंतरारष्ट्रीय बाजार में हुयी बिकवाली का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा जहां देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 1399 रुपये की गिरावट के साथ 46682 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा जबकि सोना 133 रुपये की बढ़त के साथ 48199 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। समीक्षाधीन अवधि में चाँदी 3083 रुपये की बड़ी गिरावट लेकर 64831 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। इस दौरान चाँदी मिनी 2914 रुपये फिसलकर 65186 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »