19 Apr 2024, 14:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल डीजल में कोई बदलाव नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2021 11:41AM | Updated Date: Aug 4 2021 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों जारी नरमी के बावजूद बुधवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 18 वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 19 वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। तेल विपणन  कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »