20 Apr 2024, 16:33:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

16 वें दिन पेट्रोल की कीमतें स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2021 11:43AM | Updated Date: Aug 2 2021 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बावजूद सोमवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 16 वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 17 वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। तेल विपणन  कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे  शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिका के तेल भंडार में कमी आने के बाद से इसकी कीमतें बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »