19 Apr 2024, 04:30:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नागालैंड से राजा मिर्च लंदन को निर्यात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 4:55PM | Updated Date: Jul 29 2021 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई  दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र से भौगोलिक संकेत (जीआई) उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, नागालैंड की ‘राजा मिर्च’ की पहली खेप बुधवार को लंदन भेजी गयी। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने यहां बताया कि राजा मिर्च की एक खेप आज पहली बार हवाई मार्ग से गुवाहाटी के रास्ते लंदन में निर्यात की गई। इसे नागालैंड में ‘किंग चिली’, भूत जोलोकिया और घोस्ट पेपर भी कहा जाता है। इसे 2008 में जीआई सर्टिफिकेशन मिला था। राजा मिर्च को तीखेपन- स्कोविल हीट यूनिट्स (एसएचयू) के आधार पर दुनिया की सबसे गर्म माना जाता है। राजा मिर्च को राज्य के पेरेन जिले के तेनिंग क्षेत्र में उगाया जाता है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »