26 Apr 2024, 01:37:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल के दाम आज लगातार 12 वें दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर  रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 13वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। तेल विपणन  कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल  101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे  शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिका के तेल भंडार में कमी आने के बाद से इसकी कीमतें बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »