20 Apr 2024, 12:32:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बांदीपोरा में घेराबंदी एवं तलाश अभियान फिर शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 12:37PM | Updated Date: Jul 25 2021 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में रविवार को सुरक्षा बलों ने घेराबंदी एवं तलाश अभियान फिर शुरू किया। बांदीपोरा के शोकबाबा वन क्षेत्र में शनिवार सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गये और राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) का एक जवान घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज सुबह सुरक्षा बलों ने फिर घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने बांदीपोरा के शोकबाबा वन क्षेत्र में संयुक्त रूप से घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जब सुरक्षा बल के जवान आगे बढ़ रहे थे तब वहां छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो अज्ञात आतंकवादी मारे गये। शाम को एक और आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ में मारे गये तीनों आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »