29 Mar 2024, 16:32:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लगातार पाँचवें दिन स्थिर रहे पेट्रोल के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2021 11:35AM | Updated Date: Jul 22 2021 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल के दाम आज लगातार पाँचवें दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर  रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार सातवें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »