29 Mar 2024, 05:46:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2021 11:21AM | Updated Date: Jul 21 2021 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में करीब छह प्रतिशत की गिरावट के बीच देश में पेट्रोल के दाम आज लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर  रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार छठे दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। अग्रणी तेल विपणन  कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
 
देश के दूसरे  शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह शुक्रवार को 73.30 डॉलर प्रति बैरल पर रहने वाला लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा इस समय 69 डॉलर प्रति बैरल पर है। इस प्रकार इस सप्ताह कच्चा तेल 5.87 प्रतिशत सस्ता हुआ है, लेकिन घरेलू बाजार में आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »