29 Mar 2024, 06:56:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी दोनो धातुओं में तेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2021 6:04PM | Updated Date: Jul 14 2021 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में आई थी जी का असर घरेलू बाजार में भी देखा गया जहां सोना और चांदी दोनों में बढ़त में रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.34 प्रतिशत बढ़कर 1813.60 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा 0.41 प्रतिशत बढ़कर 1816.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.30 फीसदी उठकर 26.04 डॉलर प्रति औंस पर रही। देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 160 रुपए चढ़कर 48056 रुपए प्रति 10 ग्राम और सोना मिनी 129 रुपए की बढ़त के साथ 48016 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। इसी तरह से चांदी 271 रुपए बढ़कर 59350 रुपए और चांदी मिनी 223 रुपए की बढ़त के साथ 69481 प्रति किलोग्राम बोली गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »