19 Apr 2024, 18:35:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना फिसला, चाँदी चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2021 6:31PM | Updated Date: Jun 16 2021 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशों में पीली धातु में रही गिरावट के दबाव में घरेलू स्तर पर बुधवार को सोने में नरमी रही जबकि चाँदी का भाव चढ़ गया। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 29 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत टूटकर 48,395 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोना मिनी भी 17 रुपये की गिरावट के साथ 48,213 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। सोने के विपरीत चाँदी 270 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 71,518 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी मिनी भी 273 रुपये की बढ़त में 71,573 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर पाँच डॉलर लुढ़ककर 1,854.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। हालाँकि अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.20 डॉलर चढ़कर 1,856.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.05 डॉलर चमककर 27.73 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »