23 Apr 2024, 21:04:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वैवाहिक मांग आने से पिछले सप्ताह मजबूत हुआ सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2021 5:01PM | Updated Date: Jun 6 2021 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर वैवाहिक मांग आने से सोना लगातार तीसरे सप्ताह मजबूत हुआ जबकि चांदी में गिरावट रही। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोने की कीमत सप्ताह के दौरान 478 रुपए चढ़कर 49,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। सोना मिनी भी 247 रुपये की साप्ताहिक तेजी के साथ अंतिम कारोबारी दिवस पर 48,790 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। कई राज्य सरकारों द्वारा प्रतिबंधों में नरमी से सोने की रुकी हुई वैवाहिक मांग आनी शुरू हो गई है।
 
इससे विदेशों में गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर इनके दाम बढ़ रहे हैं। वैश्वि​क स्तर पर बीते सप्ताह सोना हाजिर 13.10 डॉलर लुढ़ककर 1,891.40 डॉलर प्रति औंस रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 12.20 डॉलर की बढ़त के साथ शुक्रवार को 1,894.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। घरेलू स्तर पर चांदी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 68 रुपए कमजोर हुई और सप्ताहांत पर 71,543 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी मिनी की कीमत 65 रुपये फिसलकर 71,585 रुपए प्रति किलोग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.12 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ 27.81 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »