25 Apr 2024, 19:46:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.8 अरब डॉलर का इजाफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2021 11:43AM | Updated Date: May 29 2021 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साप्ताहिक सांख्यिकीय पूरक के अनुसार, 14 मई को समाप्त सप्ताह के लिए रिपोर्ट किए गए 590.028 अरब डॉलर से भंडार बढ़कर 592.894 अरब डॉलर हो गया। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा संपत्ति , स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश की आरक्षित स्थिति शामिल है। साप्ताहिक आधार पर, विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक एफसीए 1.649 अरब डॉलर बढ़कर 548.519 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसी तरह देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.187 अरब डॉलर बढ़कर 37.841 अरब डॉलर हो गया है। इसके अलावा, एसडीआर मूल्य 70 लाख डॉलर बढ़कर 1.513 अरब डॉलर हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »