19 Apr 2024, 17:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 16वें दिन टिकाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2021 12:46PM | Updated Date: May 1 2021 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में शनिवार को लगातार 16वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में टिकाव रहा। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को 90.40 रुपये और डीजल 80.73 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। तेल विपणन कंपनियों ने ग?त 15 अप्रैल को इनमें कटौती की थी। इसके बाद से फिर दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल—डीजल के दाम स्थिर रहे। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »