29 Mar 2024, 17:56:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मंहगा हुआ सोना ,चांदी के भाव में भी जबरदस्‍त उछाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2021 5:09PM | Updated Date: Apr 29 2021 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। काविड19 महामारी  के बीच सोना एवं चांदी के भाव में को तेजी देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में 61 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे सोने का रेट 46,472 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में सोने का मूल्य 46,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। सिक्योरिटीज के मुताबिक चांदी की कीमत में भी 1,776 रुपये प्रति किलोग्राम की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। इससे दिल्ली में चांदी की कीमत 68,785 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 67,009 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का मूल्य गिरावट के साथ 1,777 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहीं, चांदी की कीमत 26.29 डॉलर प्रति औंस पर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ''कॉमेक्स पर गुरुवार को सोने का मूल्य मामूली गिरावट के साथ 1,777 डॉलर प्रति औंस पर रहा।''
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »