29 Mar 2024, 10:18:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार तीसरे दिन स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2021 2:01PM | Updated Date: Apr 18 2021 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतें रविवार को लगातार तीसरे दिन स्थिर रहीं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 90.40 रुपये और डीजल 80.73 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। पंद्रह दिन स्थिर रहने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने गत गुरुवार को इनमें कटौती की थी। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रहे। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »