18 Apr 2024, 23:02:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दूसरे दिन भी पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2021 11:15AM | Updated Date: Mar 27 2021 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर शनिवार को भी लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव रहा। तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्परेशन के अनुसार आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 90.78 रुपए प्रति लीटर और डीजल 81.10 रुपए प्रति लीटर रहा। 25 मार्च को पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव सप्ताहांत पर भी लगभग स्थिर रहा। लंदन ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »