29 Mar 2024, 04:50:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। विदेशों मे कच्चे तेल में आई तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार 16वे दिन स्थिरता बनी रही। तेल उत्पादक देशों द्वारा इस वर्ष फरवरी में  दैनिक आधार पर 6.5 लाख बैरल कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने की  रिपोर्ट के बाद विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में तेजी का रुख बना हुआ है। आज सिंगापुर में लंदन ब्रेंट बढ़त के साथ 69.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 
राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनो की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकार्ड स्तर पर है।तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। जानकारों का कहना है कि देश चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »