28 Mar 2024, 19:20:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल डीजल में 15वें दिन भी कोई बदलाव नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2021 11:46AM | Updated Date: Mar 14 2021 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों मे कच्चे तेल  के अभी भी 69 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार 15 वें दिन स्थिरता बनी रही। तेल उत्पादक देशों द्वारा  इस वर्ष फÞरवरी में  दैनिक आधार पर 6.5 लाख बैरल कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने की  रिपोर्ट के बाद  विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में तेजी आ गई और लंदन ब्रेंट क्रूड ऑयल अभी भी 69 डॉलर प्रति बैरल के  पार बना हुआ है।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनो की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकार्ड स्तर पर है। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। जानकारों का कहना है कि देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »