19 Apr 2024, 04:03:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लगातार 13वे दिन पेट्रोल डीजल कि किमत स्थिर रही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2021 11:09AM | Updated Date: Mar 12 2021 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों मे कच्चे तेल में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार 13 वे दिन स्थिरता बनी रही। तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक द्वारा कल जारी रिपोर्ट के अनुसार सदस्य देशों ने इस वर्ष फरवरी में दैनिक आधार पर 6.5 लाख बैरल कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती की थी। इस रिपोर्ट के बाद विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में तेजी आ गई और लंदन ब्रेंट क्रूड ऑयल 69 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया।
 
राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनो की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकार्ड स्तर पर है। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। विश्लेषकों का कहना है कि देश चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »