19 Apr 2024, 07:50:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फरवरी में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 17.92 फिसदी बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2021 3:56PM | Updated Date: Mar 10 2021 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना काल के बाद आर्थिक गतिविधियों में आ रही थी तेजी के साथ ही ब्याज दरों में नरमी के बल पर इस वर्ष फरवरी में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री में करीब 18 फीसदी और दोपहिया वाहनों की बिक्री में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऑटोमोबाइल कंपनियों के शीर्ष संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष फरवरी में घरेलू बाजार में 281,380 यात्री वाहनों की बिक्री हुई जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गए 238,622 वाहनों की तुलना में 17.92 फीसदी अधिक है।
 
यात्री वाहनों में शामिल कार की बिक्री में मामूली 4.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जबकि यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में 45.35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस श्रेणी के वाहनों में शामिल वैन की बिक्री भी मामूली रूप से 4 फीसदी बढ़ी है। फरवरी महीने में यात्री वाहनों के निर्यात में करब 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और और इस महीने में देश से कुल 35343 यात्री वाहन निर्यात किए गए जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह आंकड़ा 50,234 था। संगठन के अनुसार फरवरी 2020 में घरेलू बाजार में कुल मिलाकर 12,97,787 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी जो इस वर्ष फरवरी में 10.20 प्रतिशत बढ़कर 14,26,865 हो गया।
 
इस अवधि में स्कूटरओं की बिक्री में 10 प्रतिशत और मोटरसाइकिल की बिक्री में करीब 11.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जबकि मोपेड की बिक्री में करीब 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। दोपहिया वाहनों के निर्यात में फरवरी महीने में तेजी दर्ज की गई और करीब 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 364646 दुपहिया वाहन निर्यात किए गए जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 311759 था। सियाम के अनुसार फरवरी 2021 में घरेलू बाजार में कुल तीन पहिया वाहनों की बिक्री 27,331 रही जो पिछले वर्ष फरवरी में बेचे गए 41,300 वाहनों की तुलना में करीब 34 प्रतिशत कम है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »