29 Mar 2024, 12:49:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीसरे दिन टिकाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2021 1:46PM | Updated Date: Feb 26 2021 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के बीच घरेलू बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता रही। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अभी 90.83 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.32 रुपए प्रति लीटर पर है। मंगलवार को इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 25 पैसे और 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में कल नरमी रही। अगले सप्ताह ओपेक प्लस देशों की बैठक होने वाली है जिसमे तेल उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। अभी लंदन ब्रेंट क्रूड 66 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »