29 Mar 2024, 10:53:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सस्ती चांदी खरीदने का है अभी मौका, आगामी समय में इतनी हो सकती है महंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2021 2:53PM | Updated Date: Feb 19 2021 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चांदी की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट आई है। आज चांदी की कीमत में एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इससे यह 68,479 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। वैश्विक बाजारों में भी आज चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाजारों में शुक्रवार को चांदी की कीमत में 1.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इससे यह 26.71 डॉलर प्रति औंस रह गई। अगर आप अभी चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी इसे खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में चांदी की कीमतों के आसमान छूने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी में उछाल आ सकती है। यह आगामी समय में 70000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर तक जा सकती है। हालांकि सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »