29 Mar 2024, 18:50:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अहमदाबाद से तेजस एक्सप्रेस मुंबई रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2021 5:43PM | Updated Date: Feb 14 2021 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे में अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस रविवार को अहमदाबाद से मुंबई के लिए रवाना हुयी।  आईआरसीटीसी पश्चिम जोन के ग्रुप जनरल मैनेजर राहुल हिमालयन ने बताया कि पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस को अहमदाबाद से आज सुबह 0640 बजे रवाना किया गया। जिसमें 726 यात्रियों ने आज यात्रा की है और वापसी में 842 यात्री सफर करेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए तथा उनकी मांग के मद्देनजर ट्रेन नंबर 82901/82902 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन पुन: चलाने का निर्णय लिया गया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रियों की अपेक्षाकृत कम संख्या को देखते हुए आईआरसीटीसी द्वारा इस ट्रेन को 24 नवम्बर 2020 से रद्द कर दिया गया था। मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस के नियमित परिचालन संबंधी विवरण इस प्रकार है। 
 
ट्रेन नंबर 82902 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस अहमदाबाद से 06.40 बजे प्रस्थान कर और उसी दिन दोपहर 01:05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 82901 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से दोपहर 03.50 बजे प्रस्थान कर और उसी दिन रात 10:05 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। ये ट्रेन शुक्रवार, शनिवार, रविवार एवं सोमवार को चलेंगी।  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अंधेरी, बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा और नडियाड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी चेयरकार एवं एसी एक्जिक्यूटिव चेयरकार कोच होंगे। तेजस एक्सप्रेस की बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »