26 Apr 2024, 05:01:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में स्‍ट्रीमिंग सेवा की कामयाबी के पीछे रिलायंस जियो : नेटफ्लिक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2021 5:52PM | Updated Date: Feb 12 2021 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जानी-मानी स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स के संस्थापक और सह-कार्यकारी अधिकारी रीड हेस्टिंग  मानना है कि भारत में डेटा की कीमतों में रिलायंस जियो के कारण गिरावट आयी और इसी वजह से नेटफ्लिक्स जैसी अनेकों स्‍ट्रीमिंग सेवा यहां कामयाब हो पाई हैं।
 
हेस्टिंग ने यहां एक साक्षात्कार में कहा कि महंगी डेटा कीमतों की वजह से भारत की गिनती पहले दुनिया के सबसे कीमती डेटा बाजारों में होती थी किंतु रिलायंस जियो के दूरसंचार क्षेत्र में आने के मात्र 4 वर्षों की अवधि में भारत दुनिया के सबसे सस्ते डेटा बाजारों में से एक माना जाने लगा। उन्होंने कहा कि अगर रिलायंस जियो डेटा क्षेत्र में परिवर्तन नहीं लाता तो नेटफ्लिकस का कारोबार सफल नहीं होता। 
 
हेस्टिंग ने कहा कि जब हमने कंटेंट निर्माण में निवेश की शुरूआत की, उसी समय कुछ अन्य लोग इंटरनेट बदलने की दिशा में निवेश कर रहे थे। ऐसा कोई भी देश नहीं है जो दुनिया के सबसे महंगे डेटा को दुनिया के सबसे  सस्ते डेटा में बदल पाया हो, वो भी केवल चार साल में। साथ ही दुनिया की  सबसे कम डेटा खपत की मार्किट को, दुनिया की सबसे उच्च खपत वाले मार्किट में  से एक बना पाया हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »