25 Apr 2024, 12:19:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सर्वखाप द्वारा महम चौबीसी चबूतरे पर अभय चौटाला को सम्मानित करेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2021 5:58PM | Updated Date: Feb 3 2021 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। सर्वखाप केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा देने वाले इंडियन नेशनल लोकदल नेता अभय सिंह चौटाला को 11 फरवरी को महम चौबीसी चबूतरे पर सम्मानित करेगी। 

उल्लेखनीय है कि सर्वखाप और संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा देने वाले विधायकों और सांसदों को सम्मानित करने का ऐलान किया था। ऐसे में ऐलनाबाद से विधायक पद से इस्तीफा देने वाले चौटाला पहले नेता है। 

चौटाला पांच फरवरी को ऐलनाबाद हलके के नाथुसरी चौपटा में ‘पैंतालिस किसान समाज’ द्वारा और 11 फरवरी को चौटाला गांव में आयोजित किसान जनजागरण सम्मेलन में भी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वहीं किसान जनजागरण अभियान के तहत सात से 18 फरवरी तक हलका स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »