29 Mar 2024, 11:37:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत से ब्रिटेन के लिए 6 जनवरी को फिर से शुरू होगी विमान सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2021 4:54PM | Updated Date: Jan 2 2021 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के नए प्रकार की वजह से भारत और ब्रिटेन के बीच रोकी गई हवाई यात्राएं 6 जनवरी से शुरू से फिर से शुरू हो जाएंगी। पुरी ने ट्वीट किया, ‘भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों की बहाली: भारत से ब्रिटेन के लिए छह जनवरी 2021 को। ब्रिटेन से भारत के लिए आठ जनवरी, 2021 को। हर सप्ताह 30 उड़ानों का परिचालन होगा। 15 भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा और इतनी ही ब्रिटिश कंपनियों द्वारा।'
 
उन्होंने कहा, ‘यह कार्यक्रम 23 जनवरी 2021 तक वैध रहेगा। आगे की संख्या के बारे में समीक्षा के बाद विचार किया जाएगा।' पुरी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि भारत और ब्रिटेन के बीच जब आठ जनवरी को उड़ान सेवाएं बहाल होंगी तो प्रति सप्ताह केवल 30 उड़ानों का परिचालन किया जाएगा और यह व्यवस्था 23 जनवरी तक जारी रहेगी। भारत ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये प्रकार (स्ट्रेन) के सामने आने के बाद 23 दिसंबर से सात जनवरी तक दोनों देशों के बीच सभी यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »