20 Apr 2024, 01:37:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

LPG सिलेंडर बुक कराना हुआ आसान - इस नंबर पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2021 4:47PM | Updated Date: Jan 2 2021 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ग्राहक अब सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर अपना एलपीजी सिलेंडर बुक करा सकते हैं। इस बारे में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी दी है। मिस्ड कॉल की यह सुविधा इण्डेन के बुकिंग नंबर पर मिस्ड कॉल करने से पूरी होगी। सिर्फ एक मिस्ड कॉल से ही गैस सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा। अभी भुनेश्वर में इस सुविधा की शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही दूसरे शहरों में भी शुरू हो जाएगी।
 
दरअसल, सरकार इस तरह से कामकाज और आसान हो जाएगा और मिस्ड कॉल से सिलेंडर बुक कराने पर उपभोक्ताओं को आईवीआरएस पर बुकिंग की तरह सामान्य कॉल खर्च भी नहीं उठाना होगा। पेट्रालियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मिस्ड कॉल योजना की शुरुआत करते हुए कहा है कि उपभोक्ता को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 8454955555 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। उन्होंने बताया कि मिस्ड कॉल सेवा लोगो को सुविधा देने की डिजिटल मिशन की सफलता का बड़ा उदाहरण है। धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी बताया कि भुवनेश्वर में शुरू की जा रही इस सुविधा का जल्द ही पूरे देश मे कर दिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »