19 Apr 2024, 16:46:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार लगातार आठवें सप्ताह बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2020 1:25PM | Updated Date: Nov 29 2020 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आठवें सप्ताह तेजी दर्ज की गयी और 20 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह ढाई अरब डॉलर अधिक बढ़कर 575 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.52 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 575.29 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आठवें सप्ताह तेजी दर्ज की गयी है।

 इससे पहले 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.28 अरब डॉलर बढ़कर 572.77 अरब डॉलर, छह नवंबर को समाप्त सप्ताह में करीब आठ अरब डॉलर बढ़कर 568.49 अरब डॉलर, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 18.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 560.71 अरब डॉलर, 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.41 अरब डॉलर बढ़कर 560.53 अरब डॉलर , 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर, नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर तथा  02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था। 

केंद्रीय बैंक ने बताया कि 20 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.83 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 533.10 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार हालांकि 33.90 करोड़ डॉलर घटकर 36.01 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय  मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.90 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.68 अरब डॉलर हो गयी जबकि विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »